दरभंगा : मानव शृंखला की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आज भी तैयारी के सिलसिले में जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं सामाजिक मुद्दो पर 19 जनवरी 2020 को आयोजित की जा रही राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में ज्यादा से ज्यादा लाेगों की भागीदारी हेतु उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से कर्पूरी चौक पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर भूतपूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के आदमकद प्रतिमा को रंग-बिरंगे बैलून एवं दीपों से सजाया गया। इस कार्यक्रम का जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. एवं उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में जिलावासियों से 19 जनवरी 2020 को बनाये जाने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने हेतु बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वाहन किया गया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने एवं सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में हर वर्ग के लोगों स्त्री/पुरूष, बच्चे/बड़े, छात्र/छात्राएँ, शिक्षक/अभिभावक आदि सभी लोगों को जुड़ना हाेगा। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में दरभंगा का योगदान अद्वितीय रहेगा।

कार्यक्रम का आयोजन डी.पी.ओ. (आई.सी.डी.एस.) श्रीमति अलका आम्रपाली के नेतृत्व में किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, एस.आर.जी. विष्णु मिश्रा एवं आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस कार्यक्रम में माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों द्वारा वहाँ पर मानव श्रृंखला बनाया गया एवं बैंड पर ‘‘हम होगें कामयाब’’ गीत की प्रस्तुति भी दिया गया।

दीपोत्सव कार्यक्रम के बाद डीडीसी एवं डीपीओ की अगुवाई में आई.सी.डी.एस. के अधिकारी/कर्मी द्वारा मोमबत्ती जुलूस निकाला गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !