Breaking News

हिरण को कुत्तों का शिकार होने से ग्रामीणों ने बचाया !

इटखोरी (चतरा):  इटखोरी प्रखंड के लोहरा गांव में ग्रामीणों ने एक व्यस्क हिरण को कुत्तों का शिकार होने से बचा लिया। कुत्तों के झुंड के हमला से जख्मी हिरण को अपने कब्जा में लेकर वन विभाग उसका उपचार करा रहा है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद हिरण को किसी वन आश्रणीय में छोड़ा जाएगा। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि दिन के दस बजे बेलगड़ा के जंगल से भटक कर यह हिरण गांव की खेतों में आ गया था। हिरण को देखते ही कुत्तों के झूंड ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे हिरण घायल होकर झाड़ियों में गिर पड़ा। उसी वक्त गांव के कुछ लोगों की नजर जख्मी हिरण पर पड़ी। ग्रामीणों ने हिरण का शिकार करने पर आतूर कुत्तों को भगाकर उसे बचा लिया। सूचना मिलने के करीब पांच घंटा विलंब से वन विभाग के कर्मी पशु चिकित्सक को लेकर लोहरा गांव पहुंचे। वन कर्मियों ने बताया कि पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद हिरण को वन आश्रणी में छोड़ा जाएगा। कुत्तों के हमलों से हिरण का नाक, आंख व पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …