चतरा (रांची ब्यूरो) : रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ अमित शेखर की अध्यक्षता में संपन्न हुई अदालत में कुल दो मामले आए। जिसमें दोनों मामलों के आरोपियों को रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए आरोपियों में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत के जीआर 213/01 के विशेषेश्वर महतो तथा दूसरा यूसी 01/06 के कैलाश महतो का नाम शामिल है। विशेषश्वर महतो रांची जिला के खलारी थाना क्षेत्र के राय गांव का रहने वाला है। जबकि कैलाश महतो इटखोरी थाना क्षेत्र के सोंकी गांव का निवासी है। विशेश्वर के खिलाफ दुर्घटना का और कैलाश के ऊपर वन विभाग का मामला था। जेल अदालत में डीएलएसएस सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीजेएम स्वेता कुमारी एवं प्रभारी जेल अधीक्षक सह भूमि उप समाहर्ता राजेश प्रजापति उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !