Breaking News

विरोध प्रदर्शन में तोड़फोड़ व निर्दोषों के उत्तपीड़न की न्यायिक जांच हो : मायावती

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर यूपी में सीएए और एनआरसी विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ और निर्दोषों के उत्पीड़न की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज  राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलकर 11 बजे ज्ञापन भी दिया जाएगा।

बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि यूपी में सीएए व एनआरसी के विरोध में किए गए प्रदर्शनों में बिना जांच-पड़ताल के ही विशेषकर बिजनौर, संभल, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फिरोजाबाद व अन्य जिलों में निर्दोषों को जेल भेजा जाना शर्मनाक व निंदनीय है।

इसे मीडिया ने भी उजागर किया है। उन्होंने कहा है कि यूपी सरकार ऐसे लोगों को तुरन्त छोड़े व इसके लिए सरकार को अपनी गलती की माफी भी मांगनी चाहिए। साथ ही, ऐसी घटनाओं में जिन निर्दोषों की मृत्यु हो गई है, राज्य सरकार उनके परिवारों की न्यायोचित आर्थिक मदद भी करे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …