दरभंगा : जिले में बढ़ते जन संकट और नियमित पेयजल आपूर्ति की गारंटी करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले जिला कमिटी की ओर से पीएचडी के कार्यपालक अभियंता के समक्ष लोगों ने प्रदर्शन किया। 
प्रदर्शन का नेतृत्व माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, मुखिया नंदलाल ठाकुर, खेग्रामस जिलाध्यक्ष, जंगी यादव, गणेश महतो, शिवन यादव, हरी पासवान, अमित पासवान, प्रवीण झा, सदीक भारती, केशरी कुमार यादव, गजेन्द्र शर्मा, विनोद सिंह कर रहे थे।
प्रदर्शनकारी कर्पूरी चौक से जुलुस निकाल कर पीएचडी कार्यालय पहुंचे और घेराव किया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर गणेश महतो, की अध्यक्षता आयोजित सभा को अभिषेक कुमार ने कहा कि आज सम्पूर्ण जिला जल संकट से जूझ रहा है। अभी गर्मी आना बाकी और चापाकल पानी देना बंद कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पीएचडी विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। सदीक भारती ने कहा कि शहर में जल संकट को लेकर कोई सुनने वाला नहीं है। नगर निगम पीएचडी विभाग पर और पीएचडी विभाग नगर निगम पर कह कर जनता को टाल रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
