Breaking News

बिहार :: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, चालक व खलासी बुरी तरह झुलसा

दरभंगा/जाले : सड़क की किनारे से गुजर रहे 11 हजार बोल्ट बिजली के तार के करेंट के चपेट में ट्रक आने के कारण चालक व खलासी गंभीर रूप से झुलस गया। ट्रक से चिंगारी आग निकलते देखकर स्थानीय लोगों ने सूखे लकड़ी बांस से किसी तरह उक्त दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बिजली करेंट युक्त तार से बाहर निकाला। 

लोगो ने देखा कि ट्रक चालक स्टेरिंग थामे बुरी तरह से झुलस कर स्टेरिंग पर बेहोश पड़ा था। खलासी भी झुलसा था, लेकिन कम घायल था। दोनो को घायल को सीमावर्ती सीतामढ़ी जिला के पुपरी पीएचसी में ईलाज के लिए पहुंचाया गया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर देख एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। यह घटना जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा-चंदौना के बीच भुतही के निकट मंगलवार की है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *