Breaking News

बिहार :: सरगना समेत अंतरराज्यीय बैट्री चोर गिरोह के 6 गिरफ्तार, आर्म्स के साथ टावर की बैट्री व कई मोबाइल बरामद

दरभंगा (विजय सिन्हा) : बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मनीगाछी थाना क्षेत्र में हुई डकैती के प्रयास को लेकर अपराधियों की खोजबीन की जा रही थी, इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि सदर थाना क्षेत्र के भालपट्टी ओपी अंतर्गत ग्राम मुड़िया में टावर की बैट्री लूटने के लिए अपराधी योजना बना रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान अंतरराज्यीय बैट्री चोर गिरोह के रूप में हुई। 

पकड़े गए अपराधियों पर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, सिवान में 3 माह के अंदर टावर की बैट्री लूटने की 16 प्राथमिकी दर्ज थी। इसके अलावा अपराधियों द्वारा 15 से अधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अपराध कर्मियों के पास से एक देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 1 मैजिक गाड़ी, 7 मोबाइल, चोरी की एक बैट्री बरामद की गई। गिरफ्तार अपराधियों में सोनपुर का रहने वाला राधा दास का पुत्र अशोक दास, हीरा पासवान का पुत्र चंदन पासवान, गुड्डू पासवान का पुत्र संजय पासवान और नालंदा जिले के रहने वाला नरेश पासवान का पुत्र प्रमोद पासवान एवं कालूराम का पुत्र शंभु कुमार राम शामिल है।

छापामारी दल का नेतृत्व सदर डीएसपी अनोज कुमार कर रहे थे। छापामारी दल में अवर निरीक्षक धीरज कुमार, दिलीप पाठक, वरुण कुमार, कुमार गोस्वामी, सिपाही रामबाबू राय समेत तकनीकी सेल के पुलिसकर्मी शामिल थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *