डेस्क : बब्बू सिंह ने आत्महत्या करने से ठीक एक माह पूर्व रोटेरियन अजय मधु के निधन पर अपने फेसबुक आईडी पर दुखद संदेश लिखा था।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
जो फेसबुक पर उनका अंतिम पोस्ट रहा। क्या वाकई उस दिन ही खुद की मौत का संदेश भी दे दिया था ? उस अंतिम पोस्ट के ठीक एक माह बाद आज उन्होंने आत्महत्या कर ली।

19 अक्टूबर को फेसबुक पर किया था ये अंतिम पोस्ट
No words is
Enough for Your
Silence, People
Come and Go But
Such a Death Was
Not Expected
इसका हिंदी अनुवाद
“कोई शब्द नहीं है
आपके लिए बहुत है
मौन, लोग
आओ और जाओ लेकिन
ऐसी मौत थी
उम्मीद नहीं थी”
और ठीक एक माह बाद 20 नवंबर को की आत्महत्या
गौरतलब है कि दरभंगा के मदारपुर निवासी बब्बू सिंह ने बुधवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर और आसपास अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

राजेश कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह समस्तीपुर जिला अंतर्गत पूसा थाना क्षेत्र के महमदा निवासी भुवेनेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र थे। वे लंबे समय से मदारपुर मोहल्ला में घर बनाकर रह रहे थे। बताया जाता है कि बब्बू एरिया मैनेजर के अलावा जमीन का कारोबार भी करते थे।

लोगों का कहना है कि वह पारिवारिक परेशानी के कारण विगत छह माह से परेशान चल रहे थे। कारोबार के कारण कर्ज में डूबे गए थे। ऐसा कि उससे निकल पाना संभव नहीं हो पा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवाल्वर बरामद किया है। यह लाइसेंसी बताया जा रहा है। बब्बू ने अपनी कनपट्टी में सटाकर गोली मारी थी।
थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, घटना के बाद पत्नी स्वेता शर्मा और पुत्री डॉ. श्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !