डेस्क : दरभंगा शहर के चर्चित शख्शियत मदारपुर मोहल्ला निवासी बब्बू सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
गोली चलने की आवाज सुनकर घर और आसपास अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। शव की शिनाख्त राजेश कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह के रूप में की गई है।

राजेश कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह समस्तीपुर जिला अंतर्गत पूसा थाना क्षेत्र के महमदा निवासी भुवेनेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र थे। वे लंबे समय से मदारपुर मोहल्ला में घर बनाकर रह रहे थे।

बताया जाता है कि बब्बू एरिया मैनेजर के अलावा जमीन का कारोबार भी करते थे। लोगों का कहना है कि वह पारिवारिक परेशानी के कारण विगत छह माह से परेशान चल रहे थे। कारोबार के कारण कर्ज में डूबे गए थे। ऐसा कि उससे निकल पाना संभव नहीं हो पा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवाल्वर बरामद किया है। यह लाइसेंसी बताया जा रहा है। बब्बू ने अपनी कनपट्टी में सटाकर गोली मारी थी।

थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, घटना के बाद पत्नी स्वेता शर्मा और पुत्री डॉ. श्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !