Breaking News

सभी बीडीओ को सरकारी एवं राजनीतिक पोस्टर हटाने का डीएम ने दिया निदेश

दरभंगा : जिलाधिकारी त्यागराजन एस. एम ने समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित आदर्श आचार संहिता प्रशिक्षण कार्यशाला अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सरकारी कर्मी एवं राजनीतिक दल/अभ्यर्थि को समान रूप से करना है। जिस किसी के भी द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा, उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सभी प्रकार के सरकारी एवं राजनीतिक पोस्टर को हटा देने हेतु निदेश दिया है। अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों को आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कारवाई करने का निदेश दिया गया है। उनके विरूद्ध धारा 107, 110,116 के तहत कार्रवाई करने हेतु कहा गया है। सभी सहायक निवार्ची पदाधिकारी को प्रखण्ड स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उन्हें निर्वाचन आयोग के निर्देशो से अवगत कराने को कहा गया। उन्होनें कहा कि इसके बाद उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है, तो सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत उनके विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस प्रशिक्षण कार्यालय में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का पावर प्वाइंट प्रजेटेंशन किया गया। आदर्श आचार संहिता कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री आर.आर. प्रभाकर द्वारा विस्तार से सभी प्रावधानों को बताया गया। बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी उड़नदस्ता दल/स्टैटिक सर्भिलास दलों को वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाने, भलनरेबुल टोलों की मैपिंग करने, अवैध सामग्रियों की जप्ती करने के साथ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कारवाई करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले में निरोधात्मक कार्रवाई किये जाने पर एक माहौल बनेगा ताकि आम मतदाता भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगे।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में ए.डी.एम. विभूतिरंजन चौधरी, डी.डी.सी. डॉ. कारी प्रसाद महतो, ए.डी.एम. विभागीय जांच वीरेन्द्र प्रसाद, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आर.आर. प्रभाकर सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, एस.डी.ओ, डी.सी.एल.आर, बी.डी.ओ, सी.ओ., थाना प्रभारी, निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *