देखें वीडियो
डेस्क : दरभंगा में बिरौल थाने के सहसराम स्थित महवा गांव का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में हाथों में पिस्टल लहराते बार बाला के साथ डिस्को करते युवक शराब के नशे में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

अश्लील गाने की धुन पर तमंचा लिए युवक एक बार बाला के साथ नाचते दिख रहा है। वहीं चौकी पर बैठे कुछ युवक शराब पीते देखे जा रहे हैं। उसमें एक युवक खड़ा होता है और कमर से पिस्टल निकालकर दनादन गोली भरता है। इसके बाद हाथ मे पिस्टल ले कर बार बाला के साथ डांस करने लगता है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वीडियो में यह भी देखा गया है कि जब एक युवक की नजर किसी के मोबाइल रिकॉíडंग करने पर गई तो वह मोबाइल के कैमरे पर हाथ मार उसे बंद करने की कोशिश की।

वीडियो में जो चौकी देखी जा रही है उसके नीचे काफी शराब भी दिखाई दे रही है। जहां एक युवक ग्लास में पानी मिलाकर बंदी में भी शराब की चुस्की ले रहा है। बाकी नशे में झूमते नजर आ रहे हैं। इस मामले में अभी पुलिस कुछ बोलने से कतरा रही है। लेकिन, अंदर ही अंदर अनुसंधान में जुटी है।

सूत्रों का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन मंदिर के अंदर मूíत स्थापना की गई। इस खुशी के मौके पर डांस पार्टी का आयोजन किया गया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !