दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने सभी एसडीओ एवं पणन पदाधिकारियों को 2 दिनों के अंदर राशन कार्ड निर्गत करने अथवा राशन कार्ड में त्रुटि निवारण हेतु जितने भी आवेदन लंबित है, उक्त सभी मामलों का भौतिक सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु देशभर में लागू लॉक डाउन के चलते गरीब लोंगो को दिक्क़तें हुई है. इसलिए ऐसे लाभार्थियों को सरकार ने नियमित समुल्य खाद्यान्न के साथ अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न एवं नगद राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है. इसके लिये सभी लाभार्थियों के पास राशन कार्ड एवं आधार सीडिंग होना जरूरी होगा.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा है कि पीडीएस डीलर के माध्यम से छूटे हुए अंत्योदय लाभार्थियों का आधार सीडिंग करा ली जाये.
उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षा बैठक में कहीं है.

मालूम हो कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा रिजेक्टेड आरटीपीएस राशन कार्ड आवेदनों की पुनः समीक्षा कर निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है. उक्त निर्देश के अलोक में आज जिलाधिकारी ने जिला के तीनों अनुमंडल क्षेत्रों में राशन कार्ड के लंबित आवेदनों पर जाँचोप्रान्त किये गये कार्रवाई की समीक्षा किया और सभी एसडीओ एवं पणन पदाधिकारियों को राशन कार्ड के लंबित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता देकर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. निर्देश दिया गया कि नगर निगम क्षेत्रअधीन मामलों पर कार्रवाई नगर आयुक्त के द्वारा की जाएगी.

जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ एवं एमओ को संबंधित लाभार्थियों का शत प्रतिशत आधार सत्यापन कराने एवं पूर्विक्ता प्राप्त गृहश्थी जिसका आधार सत्यापन 91. 5% ही हुआ है, इस आंकड़े को 99.00 % तक ले जाने का निर्देश दिया है.
इस बैठक में नगर आयुक्त, एडीएम, डीडीसी, सहायक समाहर्ता, डीएसओ, सभी एसडीओ एवं पणन पदाधिकारी उपश्थित थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !