Breaking News

डीएम डॉ त्यागराजन ने डीएमसीएच आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

दरभंगा : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बुधवार को डी.एम.सी.एच. में कोविड-19 के मरीजों के लिए संचालित नया आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।


इस अवसर पर उपस्थित डी.एम.सी.एच. अधीक्षक डॉ. आर.आर. प्रसाद एवं आइसोलेशन वार्ड के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन प्रभाकर को जरूरी निदेश दिये गये।


उन्होने कहा है कि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की सैंपल लेकर यहाँ क्लिनिकल जाँच की जा रही है। किसी भी मरीज का जाँच रिपोर्ट पॉजटिव आयेगा तो उक्त मरीज को अलग रखकर उनकी प्रोपर चिकित्सा की जायें एवं उनके साथ रहे सगे-संबंधियों को अलग-अलग हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करते हुए क्वारंटाइन किया जाये।
उन्होंने कहा कि वहाँ कार्यरत चिकित्सकों एवं सहयोगी पारा मेडिकल स्टा्फ्स के भी रहने के लिये अलग वार्ड की व्यवस्था है, इसलिए वे लोग वहीं रहना सुनिश्चित करेंगे ।


उन्होंने कहा कि आइसोलेशन वार्ड के सुगम संचालन के लिए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के भी वहाँ ठहरने की व्यवस्था है, इसलिए ये लोग भी वहां रहना सुनिश्चित करेंगे ।


निदेश दिया गया है कि डी.एम.सी.एच. में जो भी संदिग्ध मरीज जाँच के लिए बाहर से आ रहे हैं, उनका सही तरीके से जाँच की जाये एवं जाँचोपरांत जिनका रिजल्ट निगेटिव आया है, उनको होम क्वारंटाइन कराया जाये। ऐसे सभी संदिग्ध मरीजों की अगले 14 दिनों तक क्लोज मोनिटरिंग की जाये। उनसे दूरभाष पर बराबर सम्पर्क कर उनके हेल्थ की स्थिति की जानकारी रेकार्ड की जाये।


निदेश दिया गया कि 22 मार्च के बाद विदेश यात्रा कर जिला में जो लोग भी लौटे है, उन सभी इंटरनेशनल ट्रेभलर की जाँच कराई जाये। उन सभी व्यक्तियों की भी टेलीफोन पर वार्ता करके उनके हेल्थ पर निगरानी रखी जाये। अगर उनमें से किसी व्यक्ति में कोरोना के कोई लक्षण दिखते है तो उनको पुनः आइसोलेशन वार्ड में लाकर उनकी क्लिनिकल जाँच की जाये।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …