दरभंगा : वैश्विक कोरोना महामारी के रोकथाम के संदर्भ में महिला, बच्चे एवं आमजनों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया हैं. इस हेतु जिला के पैनल अधिवक्ता श्रीमती मृदुला सिन्हा, मोबाइल नंबर – 9431859257 एवं श्रीमती कात्यायनी, मोबाइल नंबर – 9471257955 की प्रतिनियुक्ति की गयी हैं.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री दीपक कुमार के द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया हैं. उन्होंने कहा है कि उक्त दोनों अधिवक्ताओं के मोबाइल / हेल्पलाइन नंबर पर वार्ता करके विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !