दरभंगा : जिलाधिकारी ने सभी पणन पदाधिकारियों को पूर्वीकता प्राप्त गृहस्थी (पी.एच.एच.) एवं अंत्योदय योजना के सभी पात्र लाभार्थियों का आधार संख्या अतिशीघ्र संग्रह कर आधार सीडिंग कराने का निदेश दिया है। ताकि कोई भी लाभार्थी सरकार की योजना का लाभ पाने से वंचित नहीं रह जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार का सीडिंग अनिवार्य है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला में अभी लगभग 8,19,000 राशन कार्ड धारी है, जिसमें अंत्योदय योजना से आच्छादित कार्डधारियों की संख्या 92,000 है। अंत्योदय योजना के लगभग सभी लाभार्थियों का आधार सीडिंग हो गया है। अवशेष पी.एच.एच.परिवारों में से लगभग 08 प्रतिशत कार्डधारियों का आधार सीडिंग किया जाना बाकी है।

जिलाधिकारी के निदेश पर सभी प्रखंडों में एमओ द्वारा छूटे हुए कार्डधारियों का आधार संग्रह करने का कार्य सभी प्रखण्डों में अभियान चलाकर किया जा रहा है। जो लाभार्थी अपने गांव में नहीं रहते हैं अथवा मृत हो गये है, उसका प्रतिवेदन तैयार कर उन्हें जिला कार्यालय में भेजने को कहा गया है। ताकि डाटाबेस से डिलीट करने की कार्रवाई की जा सकें। उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में कहीं है।
समीक्षा में बहेड़ी, बहादुरपुर, जाले, बिरौल, नगर निगम, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, तारडीह, मनीगाछी, केवटी आदि अंचलों में आधार सीडिंग का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है। इन प्रखंडों के एम.ओ. को प्रगति में अतिशीघ्र सुधार लाने का निर्देश दिया गया हैं।

जिलाधिकारी ने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को व्यक्तिगत अभिरूचि लेकर सभी पात्र लाभार्थियों के आधार सीडिंग कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूरा कराने का निदेश दिया है। छूटे हुए परिवारों के आधार सीडिंग के कार्य में जीविका समूह को भी लगाया गया है। जीविका समूह की दीदी भी अपने स्तर से गांव/टोले में सर्वेक्षण करेगी और पात्र लाथार्थियों का आधार कलेक्ट करेगी। यह सर्वेक्षण का कार्य 20 अप्रैल तक पूरा की जायेगी एवं 22 अप्रैल तक आर.टी.पी.एस. काउण्टर से मिलान की जायेगी। डी.पी.एम. जीविका को सभी गांवों में शत्-प्रतिशत् घरों में ठीक तरह से सर्वे कराने का निदेश दिया गया है।
इस बैठक में अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सहायक समाहर्त्ता विनोद दूहन, जिला अपूर्त्ति पदाधिकारी अजय गुप्ता, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/पणन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !