Breaking News

दरभंगा में अनलॉक-3 को लेकर जिलाधिकारी का आदेश जारी

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस•एम• ने अनलॉक-3 की अवधि 6 सितंबर तक बढ़ाने के संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनके कार्यालय के आदेश ज्ञापांक-2678/सी0,दिनांक-31.7.2020 एवं आदेश ज्ञापांक-2687/सी0,दि0-01.08.2020 द्वारा अनलॉक-3 के संबंध में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के

आदेश40.2/2020-DM-1(A) दिनांक-29.07.2020, बिहार सरकार के द्वारा दिनांक-30.07.2020 को निर्गत आदेश जो ज्ञापांक-102(वि0स0को0),दि-30.07.2020 से संसूचित है, के आलोक में दिनांक -1.08.2020 से दिनांक -16.08.2020 तक की अवधि के लिए जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय एवं नगर निकाय क्षेत्र के लिए अनलॉक-3 के संबंध में आदेश निर्गत किया गया था।

चूंकि गृह विभाग, बिहार ,सरकार के आदेश दिनांक-17.08.2020 कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए पूर्व में निर्गत आदेश को दिनांक-06.09.2020 तक प्रभावित रखने संबंधी आदेश ज्ञापांक-351/अ. मु.स.को. दिनांक-17.08.2020 से संसुचित किया गया है, इसलिए इस कार्यालय द्वारा निर्गत उपरोक्त आदेश को दिनांक-06.09.2020 तक लागू रखने का आदेश दिया जाता है।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया है कि पूर्व में उनके कार्यालय के आदेश ज्ञापांक-2678/सी0. दिनांक-31.07.2020 एवं आदेश ज्ञापांक-2687/सी0.दि0-01.08.2020 द्वारा अनलॉक-3 के संबंध में निर्गत आदेश को दिनांक-06.09.2020 तक प्रभावित मानते हुए सभी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए ।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *