दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम एवं ईलाज हेतु चिकित्सीय परामर्श,जांच की सुविधाओं की जानकारी, होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की लगातार निगरानी हेतु सिविल सर्जन कार्यालय में जिला कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसमें टोल फ्री नंबर 1800-345- 6610 पर कॉल कर पुर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 8:00 बजे तक जानकारी एवं परामर्श प्राप्त की जा सकती है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा कंट्रोल रूम का आज औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों एवं कर्मियों को कंट्रोल रूम के कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसी क्रम में उन्होंने स्वयं होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों से कॉल कर बातचीत की तथा उनसे मेडिकल किट्स प्राप्त होने, स्वयं एवं परिवार में किसी को कोई परेशानी एवं प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की सुविधा की मांग के बारे में पूछताछ की गयी।

जिलाधिकारी ने होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की प्रतिदिन की स्थिति जानकर, उन्हें आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मदद भेजने का भी निर्देश दिया। साथ ही जिला कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी राहुल कुमार को इस संबंध में प्रतिदिन एक दैनिक प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने इस कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए कंट्रोल रूम में कर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश डी.पी.एम./डी.एच.एम को दिया। साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय का भी निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन एवं डी.पी.एम. को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण/भ्रमण के समय जिला कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी-सह- वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !