Breaking News

डीएम-कमीश्नर ने कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण, लोगों को कोरोना रोकथाम के लिए किए जागरूक

दरभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े एवं जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा इस्माईलगंज एवं पंडासराय में कोविड 19 पॉजिटिव मामले पाए जाने पर सुरक्षा व बचाव के दृष्टिकोण से बनाए गए कंटेनमेंट जोन का स्वयं निरीक्षण किया गया।

पदाधिकारी द्वय ने घूम-घूम कर कंटेनमेंट जोन के चारों तरफ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त घनश्याम मीणा एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि कोरोना से डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सतर्क एवं सचेत रहने की आवश्यकता है। जब भी बाहर निकले मास्क का प्रयोग करें, बिना मास्क पहने सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण न करें, बेवजह घर से बाहर न निकलें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत अनुपालन करें।

कोरोना पॉजिटिव के निकट संपर्क में आने तथा उसके मुंह से निकले ड्रॉपलेट्स दूसरे व्यक्ति के मुंह में पड़ने से से ही कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि जिन्हें भी कोरोना का लक्षण महसूस होता है, यथा बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, सर्दी खांसी नहीं छूट रही है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है, वे स्वेच्छा से अपनी जांच करा सकते हैं। सभी पीएचसी में जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दरभंगा जिले में जांच की संख्या बढ़ा दी गई है इसलिए लक्षणयुक्त व्यक्ति स्वेच्छा से जाकर अपनी जांच करा सकते हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *