दरभंगा : एपीएम थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शराब पीने के क्रम में हुई छेड़खानी के दौरान युवक की हुई मौत मामले में थानाध्यक्ष जजा अली पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
थानाध्यक्ष की लापरवाही बरतने पर मिथिला क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने दरभंगा एसएसपी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच करने और दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

आईजी ने कहा कि क्षेत्र में शराब की बिक्री होना और इस मामले को लेकर युवक की हत्या होना दोनों ही संगीन अपराध है। पूरी घटना थानाध्यक्ष के जानकारी में हुई है। यह अब तक के अनुसंधान से पता चला है। इसलिए ऐसे पदाधिकारियों पर ठोस कार्रवाई की जरूरत है। इसी तरह के मामले नगर थाना क्षेत्र में भी घटी है। जहां अवैध शराब कारोबार में एक युवक की हत्या हुई है।

दूसरी तरफ कमतौल थाना क्षेत्र के टेक्टार में भी शराब कारोबारियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इससे जुड़े तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने तथा इस तरह की वारदात की पुनरावृत्ति न हो और शराब के अवैध धंधा पर रोक लगे इसे लेकर उन्होंने सख्ती बरतने को कहा है। जिले में घटित तीनों घटनाओं को देखते हुए दरभंगा एसएसपी को ही नहीं बल्कि समस्तीपुर मधुबनी जिले सहित नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने को कहा है। ताकि शराब कारोबारियों पर नकेल कसा जा सके। जानकारी रहते हुए भी घटना घटने पर अगर इस तरह की बात सामने आई तो उन्होंने संबंधित थानेध्यक्षों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !