दरभंगा : स्वयं समूह की महिलाओं का कर्ज माफ करने, माईक्रोफाइनेंस कम्पनियों के द्वारा दिये ग्रुप लोन का भुगतान सरकार को करने, जीविका को 15 000 रूपये मानदेय करने, स्वयं सहायता समूह को क्लस्टर बनाकर कर्ज देने, व्याज रहित सामूहिक लोन देने, एक लाख से कम के तमाम कर्ज माफ करने आदि मांगो को लेकर देशव्यापी कर्ज मुक्ति दिवस पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन(ऐपवा) की दरभंगा जिला कमिटी के बैनर जिला पदाधिकारी के समक्ष पोलो मैदान, धरनास्थल पर एकदिवसीय धरना दिया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
धरना का नेतृत्व ऐपवा बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी सचिव चानमुनि देवी, निर्मला देवी, रिंकी देवी आदि ने किया। सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मोदी सरकार अडानी-अम्बानी के कॉरपोरेट लोन माफ कर सकती हैं तो महिलाओं-छात्रों-नौजवानों के छोटे कर्ज माफ क्यों नहीं हो सकता हैं।

महिलाओं के संघर्ष से सरकार को पीछे हटना पड़ेगा। ऐपवा नेत्री चानमुनि देवी ने कहा कि आज जब 6 महीने से सब काम धंधा बंद हैं तब हम महिलाएं कर्ज अभी कैसे अदा कर सकते हैं। अभी कर्ज उगाही पर जिलाधिकारी रोक लगाएं।
भाकपा(माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, जिला कमिटी सदस्य गणेश महतो, विनोद सिंह, विनोद पासवान, जीवक्ष सहनी, शिवजी लालदेव,,बबीता देवी, रिकी देवी, निर्मला देवी, रूबी देवी, कनमुखिया देवी, सिंहेश्वर लाल देव, बैद्यनाथ सदाय आदि ने भी सम्बोधित किया। देकुली में सालेहा खातून , सदर प्रखंड कार्यालय पर एपवा जिला सचिव शनिचरी देवी ,रीता देवी ,हायाघाट रुस्तमपुर में फूलों देवी , अनार,थलबारा, सिरुआ , जाले सहित दर्जनों जगहों पर कार्यक्रम आयोजित की गई और मांगों को माने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !