दरभंगा : स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मिथिला क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने दरभंगा मधुबनी और समस्तीपुर जिले के एसपी को विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
नक्सली गतिविधि और आतंकी से जुड़े तार पर विशेष नजर रखने को कहा है। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्र होटल और ढ़ाबा में विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा है।

संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने और नाम पता सत्यापन के बाद ही छोड़ने को कहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने 15 अगस्त की तैयारी पर कई निर्देश दिया है। आईजी ने कहा है कि झंडोत्तोलन के वक्त ज्यादा भीड़ को शामिल न किया जाए।

हीं प्रभात फेरी पर पूर्णतः रोक सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित करने झांकी निकालने से मना आदि उन्होंने कई गाइडलाइन जारी करते हुए दिए गए निर्देश का अनुपालन कराने को कहा है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !