चकरनगर/इटावा, ग्राम पंचायत बहादुरपुर घार के कंकलीपुरा गाँव मे एक गरीव मजदूर संजू नाई का बारिश के चलते घर गिर जाने से पीड़ित को अब सर छुपाने के लिए नहीं रही छत। देखते ही देखते घर हुआ मलवा में तब्दील। गृहस्थी का सारा सामान भी दबकर हुआ चकनाचूर।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बहादुरपुर घार निवासी संजू नाई अपने परिवार सहित एक झोपडी बनाकर कच्चे मकान के बीच रह रहा था जो चलते बरसात देखते-देखते पल भर में बीती रात करीब 4:00 बजे मलबे में बदल गया।
जिसके नीचे घर गृहस्थी का तमाम सारा सामान भी दबकर चकनाचूर हो गया। एक साइकिल और मोटरसाइकिल भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित संजू के द्वारा कई बार आवास के लिए निवेदन किया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई । ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से भी आवास के लिए कहा गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। घर का पूरा सामान दब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सम्मानित ग्राम प्रधान ने मौके पर जाकर गरीब के हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित संजू को शासन प्रशासन की तरफ से मिलने वाली राहत को दिलाने का भरोसा दिलाया।




स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !