Breaking News

निबंधन कार्यालय में नवनिर्मित आधुनिक प्रतीक्षालय का डीएम ने किया उद्घाटन

डेस्क : जिला निबंधन कार्यालय, दरभंगा में नवनिर्मित आधुनिक प्रतीक्षालय का उद्घाटन दरभंगा डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतीक्षालय के बन जाने से निबंधन कार्यालय में आने वाले लोगों को काफी सहूलियतें होगी। प्रतीक्षालय में आरामदायक कुर्सियाँ लगाई गई है, यह संख्या 72 है।

यहाँ पर जीविका समूह द्वारा संचालित एक अल्पागृह भी उपलब्ध है। इस प्रतीक्षालय में टोकन डिस्पले सिस्टम एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी संस्थापित किया गया है। वहीं निबंधन कत्तार्ओं की सहायता एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु बुथ भी संस्थापित किया गया है।

इस अवसर पर जिला अवर निबंधन मनीन्द्र झा एवं अन्य कार्यालय कर्मी, डी.पी.एम. जीविका मुकेश कुमार उपस्थित आदि थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …