डेस्क : दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के बाथो रढ़ियाम पंचायत के नल जल एवं गली नाली योजनाओं का करवाये गये कार्यों की समीक्षा शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने किया।

वार्ड नम्बर 6 गली में नाली का कार्य ठीक नहीं रहने, नल जल योजना के द्वारा प्रति दिन नियमित जलापूर्ति नहीं किये जाने की बात आम लोगों के कहने पर जिलाधिकारी ने जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। स्थानीय महादलित टोला के लोगों ने शौचालय एवं आवास नहीं होने की बात जिलाधिकारी से कही जिस पर जिलाधिकारी के साथ चल रहे एसडीओ प्रदीप कुमार झा को कईं आवश्यक निर्देश दिए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर बेनीपुर में एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र सह छात्रावास के भवन निर्माण में देरी को लेकर निरीक्षण किया।

मौके पर डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, सीओ पंकज कुमार झा, बीडीओ विनय मोहन झा, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डा. रोहित चन्द्र झा, नगर परिषद कार्यालय पदाधिकारी राजेश कुमार झा आदि अधिकारी चल रहे थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !