दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा दरभंगा सदर अंचल के लोआम, बलहा एवं बिजली पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण संबंधित पदाधिकारीयों के साथ किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया तथा वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सदर अंचल में 12 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान पाया गया कि बिजली पंचायत के ककरघट्टी गांव के कुछ परिवार पानी से घिर गए हैं, जो एनएच 57 पर आश्रय लिए हुए हैं।

एन.एच 57 पर आश्रय लिए बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल पॉलिथिन शीट्स उपलब्ध कराने तथा उनके पशुओं के लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी, दरभंगा को तत्काल प्रर्याप्त मात्रा मे पशुचारा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
- 12 स्थलों पर समुदायिक रसोई चलाने के दिए निर्देश
- पशुचारा व पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराने को दिए निर्देश
- एनडीआरएफ को प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने का दिया गया निर्देश
बलाहा पंचायत के अमडीहा के समीप पथ निर्माण विभाग की सड़क में कटान को देखकर कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग,दरभंगा को तुरंत कटान स्थल पर सड़क की मरम्मति कराने के निर्देश दिये। एनडीआरएफ को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए गए।
जिन स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाने के निर्देश दिये गए हैं, वे हैं
- प्राथमिक विद्यालय रामपुर
- प्राथमिक विद्यालय नेदौल
- उ0 म0वि अमडीहा
- म0 वि0 बलहा
- प्रा0 वि0 मानी
- प्रा0 वि0 रामसल्ला
- म0 वि0 काकरघटी
- म0 वि0 खरतुहा
- म0 वि0 भुसकौल
- म0 वि0 खखारा
- म0 वि0 छोटाई पट्टी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
