डेस्क : दरभंगा में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबारी जारी है। सोमवार को शहर के 2 इलाकों में गोलीबारी के बाद मंगलवार को भी गोलीबारी हुई।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले में गोलीबारी में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया जिसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घायल लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर के 22 वर्षीय अनुभव कुमार झा हैं जो गंगा झा के पुत्र हैं। बिरौल थाना क्षेत्र के परड़ी गांव निवासी बताए जाते हैं। गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल पाया है। सिटी एसपी घटनास्थल के बाद डीएमसीएच पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रहे हैं किस कारण गोली मारी गयी है। गोली पेट में लगी है।

सोमवार की दोपहर भी लहेरियासराय थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों द्वारा बाकरगंज बाजार में गोली चलाई गयी थी जहां किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी थी। पुलिस कल की घटना को जोड़कर इस घटना की भी तहकीकात कर रही है। ज्ञात हो कि रविवार की देर शाम कोतवाली ओपी के नाग मंदिर के पास नशेड़ियों के द्वारा गोलीबारी करने को लेकर मोहम्मद कैफ नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

बाकरगंज एवं खाजासराय में गोली चलाने वाले की पहचान अब तक नहीं हो पाई है शहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा बंद पड़े हुए हैं। तत्कालीन एसएसपी सत्यवीर सिंह के पहल पर शहर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था ताकि अपराधियों द्वारा यदि घटना को अंजाम दिया जाता है तो सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधियों को पकड़ने में सहयोग मिलेगा।

लेकिन बंद पड़े सीसीटीवी कैमरा को चालू करने के लिए किन्ही का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। अपराधियों को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर अवस्थित नजदीकी दुकानदार के भरोसे पुलिस को रहना पड़ रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !