दरभंगा : केवटी अंचल के बाढ़ प्रभावित गांव असराहा की एक गर्भवती महिला ख़िरमा के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाने आई थी। जैसे ही जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए अंचलाधिकारी केवटी को एसडीआरएफ टीम की मदद से मोटरबोट के माध्यम से उस महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचाने के निर्देश दिए।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
एसडीआरएफ की टीम द्वारा अपने मोटरबोट से उस गर्भवती महिला को इलाज के उपरांत सुरक्षित उसके घर पहुंचाया गया।

वहीं मंगलवार को ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने दरभंगा जिला के बाढ़ प्रभावित सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों को अपने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की मदद से ऐसे वलनरेबल (बीमार व्यक्ति व गर्भवती महिला) लोगों

की सूची तैयार करने तथा उनका हाल चाल लेते रहने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें इलाज के लिए एसडीआरएफ/ एनडीआरएफ टीम के द्वारा गंतव्य स्थान तक लाया ले जाया जा सके।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !