Breaking News

विस्थापितों को जिलाधिकारी ने खुद बांटा पॉलिथीन सीट, सामुदायिक रसोई का भी किया निरीक्षण

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने स्वयं केवटी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर चल रहे बाढ़ राहत कार्य एवं बाढ़ निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ननौरा पंचायत के विस्थापितों को अपने हाथों से पॉलिथीन सीट प्रदान किया। अंचलाधिकारी केवटी अजीत कुमार झा ने बताया कि आज विस्थापित परिवारों के बीच लगभग 100 पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी ने रसलपुर में एसडीआरएफ टीम के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे भ्रमण एवं रेकी का भी निरीक्षण किया तथा उन्हें समस्या ग्रस्त लोगों को शीघ्र गंतव्य स्थान तक लाने ले जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोयला स्थान में चल रहे सामुदायिक किचन में जाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बन रहे दाल, चावल, आलू-सोयाबीन की सब्जी की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। असराहा में चल रहे सामुदायिक किचन का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

  • जिलाधिकारी ने अपने हाथों से बांटा पॉलिथीन सीट
  • कोयला स्थान में सामुदायिक रसोई का किया निरीक्षण
  • जलवाड़ा सड़क की मरम्मति शीघ्र कराने के दिए निर्देश

जलवाड़ा में सड़क पर पानी ओवरफ्लो कर जाने के कारण कई स्थानों पर जलवाड़ा सड़क की जर्जर स्थिति को देखकर जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को शीघ्र जलवाड़ा सड़क की मरम्मत करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह- वरीय प्रभारी पदाधिकारी केवटी अंचल श्री रवि कुमार एवं अंचलाधिकारी केवटी अजीत कुमार झा उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *