दरभंगा : कोविड संक्रमण एवं बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण को लेकर मुख्य सचिव, बिहार श्री दीपक कुमार द्वारा पुलिस महानिदेशक, बिहार, सचिव ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, उद्योग तथा सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारियों और वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ ऑनलाइन बैठक की गई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

बैठक में मुख्य सचिव द्वारा जिला प्रशासन की निगरानी में कंटेनमेंट जोन का संचालन, मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सराहना की गयी तथा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए इस अभियान में और सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिये गए। कोरोना टेस्टिंग के संबंध में इसे मांग आधारित एवं लक्षणयुक्त व्यक्तियों की जाँच जाँच केंद्रों पर कराने का निर्देश दिया गया।
- कोरोना के लेकर मुख्य सचिव ने की ऑनलाइन बैठक
- पौधारोपण हेतु अभियान चलाने का दिया गया निर्देश
- रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की नहीं होगी कमी- प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग
प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग उदय सिंह कुमावत द्वारा बताया गया कि 1.80 लाख रैपिड एंटीजन टेस्ट कीट कल तक पहुंच जाएगा जिसके बाद यह टेस्ट सुगम एवं सुलभ हो जाएगा पॉजिटिव केस को फिर त्रुनेट से जाँच की जाएगी। जिलाधिकारी को अनुमंडल एवं उससे नीचे के स्तर के जाँच केंद्रों पर जाँच की लगातार निगरानी करते रहने का निर्देश दिया गया।
जिलों में अस्पतालों के आंतरिक प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए डॉक्टरों का रोस्टर तैयार कर तथा इसे जनता के बीच प्रचारित प्रसारित कर सतत निगरानी करते रहने का भी निर्देश दिया गया।

प्रधान सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर मिशन 2.51 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को 09 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। यह पौधरोपण वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा कृषि विभाग के अंतर्गत एग्रो फोरेस्ट्री के अंतर्गत 09 अगस्त तक लगातार करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना है। इसमें सभी उप विकास आयुक्त को मनरेगा के तहत किये जानेवाले पौधारोपण कार्य को पूर्ण करने हेतु जिला वन पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारियों को किसान मित्र एवं किसान सलाहकार की सहायता से इसके बारे में जागरुकता फैलाकर कृषकों एवं आम लोगों को इस अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

ऑनलाइन बैठक में आयुक्त दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा मयंक वरवड़े, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा अजिताभ कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा बाबू राम, नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, दरभंगा, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, नोडल पदाधिकारी, जन सम्पर्क राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !