डेस्क : बिहार के पूर्व गवर्नर और मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मंगलवार सुबह दम तोड़ा। उन्होंने सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर अंतिम सांस ली।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लालजी टंडन कई दिनों से राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके पुत्र नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट करते हुए यह दुख खबर सुनाई। सीएम नीतीश ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

राजेश्वर राणा उर्फ़ बिल्टू सिंह ने भी की है शोक व्यक्त
बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन को लेकर बिहार के दरभंगा निवासी युवा जेडीयू के बिहार प्रदेश संगठन सचिव सह मुजफरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा उर्फ़ बिल्टू सिंह ने युवा जेडीयू बिहार के तरफ़ से शोक व्यक्त करते हुआ कहा कि इनके निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० लालजी टंडन एक लोकप्रिय नेता, कुशल प्रशासक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् थे। बिहार के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने बिहार में उच्च शिक्षा के विकास को गति प्रदान की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी लखनऊ के सांसद तथा राज्य के विभिन्न विभागों के मंत्री पद पर रहते हुये अपने जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। स्व० लालजी टंडन के साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन का समाचार सुनकर मुझे बेहद दुख पहुँचा है।
मुख्यमंत्री ने स्व० लालजी टंडन के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री आशुतोष टंडन तथा पुत्र श्री सुबोध टंडन से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। लालजी टंडन के सम्मान में बिहार सरकार ने एक दिन यानि 21जुलाई आज मंगलवार को राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !