दरभंगा : दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था में सुधार को लेकर बडे़-बड़े दावे किये जाते रहे हैं। पर हालात में आशातीत सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। खासकर चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। अस्पताल में आने से ज्यादा समय अपने निजी क्लिनिकों में चिकित्सक बीताते हैं। यह किसी विरोधी दल का आरोप नहीं है और न ही खोजी पत्रकारिता का मामला। मामले का उजागर स्वयं जिलाधिकरी डॉ. त्यागराजन एस एम के औचक निरीक्षण में एक बार फिर अस्पताल के स्थिति का सच उजागर हुआ है। जिलाधिकारी जब औचक निरीक्षण में गये, तो वहां इमरजेंसी सहित विभिन्न विभागों में 15 चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये।

जिलाधिकारी ने इन चिकित्सकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए इन लोगों के विरूद्ध स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया है। हुआ यूं कि आज जिलाधिकारी डीएमसीएच औचक निरीक्षण में पहुंच गये। वे बारी-बारी से इमरजेंसी वार्ड एवं सभी ओ.पी.डी., फार्मेसी आदि में जा-जाकर वहां के क्रिया कलाप का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित चिकित्सकों, कर्मियों को सेवा में सुधार लाने का निर्देश दिया। सबसे पहले वे आपालकालीन चिकित्सा वार्ड गये। आपातकालीन चिकित्सा वार्ड में एक डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। उसके बाद ओ.पी.डी. मेडिसीन, ओ.पी.डी. सर्जरी, आॅर्थोपेडक, पेडियेट्रिक (शिशु विभाग), डेन्टल, साईकेट्री (मनोरोग) ओपीडी में पहुंच कर चिकित्सीय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि पूर्वाह्न 09:30 बजे तक कुल 784 मरीज का निबंधन हुआ था। डी.एम.सी.एच. के ओ.पी.डी. रोस्टर ड्युटी के अनुसार कई वार्डों में कुल 15 चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये। जिसमें इमरजेंसी वार्ड में 01 चिकित्सक, आॅथोर्पेडिक में 01, सर्जरी में सबसे ज्यादा 07, एए वार्ड में 01, मनोरोग वार्ड में 01 एवं डेन्टल वार्ड में 04 चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा इसे स्वास्थ्य सेवा में एक बड़ी लापरवाही मानते हुए अनुपस्थित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पूछने एवं उनके एक दिन दिनांक 01/जून/2019 के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी ने अस्पताल अधीक्षक को डी.एम.सी.एच. के सभी वार्डों में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने डी.एम.सी.एच. के ओ.पी.डी. में डॉक्टर एवं पारा मेडिकल स्टाफ को ठीक 08:00 बजे पूर्वाह्न उपस्थित हो जाने का निदेश दिया है। ओ.पी.डी. में ही डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ को उपस्थिति पंजी में हाजरी अंकित करने का निदेश दिया गया है। अस्पताल अधीक्षक को कहा गया कि डॉक्टरों के रोस्टर ड्यूटी स्पष्ट होनी चाहिए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !