लखनऊ (कमलेश वर्मा) : विश्व प्रसिद्ध मलिहाबादी दशहरी आम की मंडी में शनिवार से दशहरी आम की बिक्री शुरू हो गई अब यहाँ से पूरे देश के लोगो को दशहरी आम का स्वाद मिलेगा लेकिन देश की प्रमुख मंडियों में मलिहाबादी दशहरी आम करीब एक सप्ताह पहले ही अपनी आमद दर्ज करवा चुका है लेकिन आज से देश की प्रमुख मंडियों

सहारनपुर,इलाहाबाद,इटावा, कानपुर सहित प्रदेश की कई मंडियों के बड़े आम व्यापारी आज से दशहरी आम को खरीदने के लिए मलिहाबाद पहुँच चुके है।लेकिन एक सप्ताह बाद देश भर के आम व्यापारी मलिहाबाद मंडी पहुच पाएंगे मंडी में गोपाल फ्रूट कंपनी के आढ़ती रामगोपाल यादव ने बताया कि 20 रूपये से लेकर 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री हुई है वही बागवान इस बार कमजोर फसल का दंश झेल रहे बागवानों में देश की आम मंडियों में खुले बिक्री रेट को लेकर बागवानों के चेहरे पर खुशिया झलक रही थी लेकिन मलिहाबाद की आम मंडी में आज के रेट 20 रुपये से लेकर 30 रुपये तक हुई जिससे आम बागवान काफी असंतुष्ट
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दिखे आढ़ती सरोज यादव,फरहान खान ने बताया कि त्योहार के बाद आम व्यापारी मंडी आएंगे तो आम के बिक्री रेट और बढ़ेंगी।आढ़ती सालिग राम ने बताया कि आम के शौकीन लोग जब इसके स्वाद का मजा लेंगे तो दशहरी की तरफ आकर्षित होंगे जिससे हमारे आम के रेट और भी बढ़ेंगे वही आज से व्यापक स्तर पर आम की टूट शुरू हो गई हैं। वही आज आढ़तों पर बागवानों व्यापारियों के जलपान की भी व्यवस्था हुई आढ़ती विमल रावत ने बताया कि अब करीब 2 माह तक मंडी में रौनक बनी रहेगी पहले दशहरी आम की बिक्री और फिर आम की अन्य लोकप्रिय किस्मो की बिक्री होगी।
मलिहाबाद की सरजमीं पर करीब 200 से ज्यादा आम की प्रजातियां है लेकिन सबसे लाजवाब लजीज स्वाद सुगंध और खूबसूरती से अपना खास मुकाम रखने वाला मलिहाबादी दशहरी आम को लोग दुनिया भर में पसन्द करते है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !