Breaking News

दिव्यांगों को दिया गया ट्राई साइकिल

दरभंगा : बहेड़ी प्रखण्ड व अंचल कार्यालय में शनिवार को दिव्यांगो के बीच समाज कल्याण विभाग से प्राप्त ट्राई साइकिलों का वितरण किया गया। प्रखण्ड के 16 दिव्यांगो के लिए प्राप्त इन ट्राई साइकिलों के वितरण की शुरूआत आत्मा के निदेशक व प्रखण्ड प्रभारी मो. शकील अख्तर अंसारी ने की।

इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भगवान झा, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी विमल कुमार कर्ण, पूर्व प्रमुख चन्द्रभूषण सिंह, उप प्रमुख मो. साकिर अंसारी, रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा, नीतीश यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। पधारी के दिव्यांग रामलला चौधरी, विद्यापति चौधरी, भच्छी के रामस्वार्थ यादव, विठौली के राजकिशोर मंडल, गेबाल के घुरन मंडल सहित कई अन्य दिव्यांगो को इस ट्राई साईकिल का लाभ मिलने से चेहरा खिल उठा। दिव्यांग रामलला चौधरी सरकार के प्रति इसके लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते थक नहीं रहे थे।

दूसरी ओर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने सरकार से मांग की है कि प्रखण्ड क्षेत्र के चलने फिरने में असमर्थ सभी दिव्यांगो का सर्वेक्षण कर ट्राई साईकिल दिलवाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …