Breaking News

डॉक्टरर्स डे :: किलकारी द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता पर परिचर्चा आयोजित

डेस्क : बिहार बाल भवन दरभंगा में किलकारी के तत्वावधान में डॉक्टरर्स डे की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. एन. जयसवाल ने गर्मी और बरसात में होने वाली बिमारीयों से बचाव पर बातचीत करते हुए रोगों से बचाव व निदान के विविध तरीके बताये।

छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होनें कहा कि गर्मी में लू एक सामान्य समस्या है, खानपान का उचित ख्याल रखकर व पानी की सही मात्रा शरीर को देकर इससे आसानी से बचा जा सकता है।

मौके पर दर्जनों बच्चों सहित प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक वेद प्रकाश, लेखाधिकारी आनंद किशोर के संग कराटे प्रमुख प्रशिक्षक कमल राम मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …