डेस्क : दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह रविवार संध्या में शराब के नशे में पकड़े गये है. उनके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज़ करा दी गयी है और अदालत में अभियोजन वाद चलाने के लिये विभाग की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजने की कार्रवाई की जा रहीं है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस. एम. ने कहा है कि बीडीओ कुशेस्वर स्थान का आचरण सर्वथा प्रतिकूल पाया गया है. कहा कि बिहार राज्य में पूर्ण शराब बंदी लागू है, और शराबबंदी कानून को लागू कराने की जवाबदेही सरकारी पदाधिकारियों की है. ऐसे में किसी सरकारी सेवक के द्वारा ही कानून का उल्ल्ंघन किया जाना घोर निंदनीय है. उन्होंने कहा है कि दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

मालूम हो कि एसडीओ बिरौल को कल दिनांक 19 अप्रैल के संध्या में यह सूचना प्राप्त हुई कि बीडीओ कुशेश्वरस्थान सरकारी आवास में शराब का सेवन कर रहे हैं. एसडीओ बिरौल द्वारा तत्क्षण पुलिस भेजकर बीडीओ की ब्रेथ एनालिसिस कराई गयी. जिसमें शराब की पुष्टि भी हो गयी.
जिलाधिकारी के संज्ञान में यह मामला लाये जाने पर शराब बंदी कानून के तहत बीडीओ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज़ कराने का निर्देश दिया गया और दोषी अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ कराई गयी.

जिलाधिकारी ने कहा है कि श्री सिंह से बीडीओ का कार्यभार ले लिया गया हैं. इनको निलंबित करने एवं विभागीय कार्यवाही चलाने हेतु सरकार को शीघ्र अनुशंसा भेजी जा रहीं हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !