Breaking News

110 नए मामलों के साथ यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार के पार,अबतक 17 की मौत

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार को पार करते हुए अब 1084 हो गई है। इसमें से 108 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 17 मरीजों की मौत हो हुई है। प्रदेश में अभी कोविड-19 के 959 एक्टिव केस हैं। दूसरी तरफ राज्य में कोरोना के 1050 संदिग्ध मरीज आइसोलेशन बेड पर हैं और 10234 को क्वारंटाइन में रखा गया है। बीते 24 घंटे में 110 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी ने रविवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। प्रसाद ने बताया कि 17 अप्रैल को सरकार ने रैपिड किट भेज दी है। इन किट से रैपिड टेस्ट नोएडा में शुरू कर दिया गया है। रैपिड टेस्ट से कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं होती है। यह केवल कोरोना वायरस के सर्विलांस और इंडिकेशन के लिए उपयोग में लाया जाता है। उन्होनें कहा की एल-3 के कोविड अस्पतालों में 40 और एल-2 के कोविड अस्पतालों में 15-20 वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था की गई है। इसी तरह एल- 1 के सीएचसी अस्पतालों में 15-15 ऑक्सीजन के सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रसाद ने बताया मरीजों के आयु वर्ग की बात करें तो 0 से 20 वर्ष तक के 18% मरीज हैं। इसके अलावा 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग तक के 47.3%, 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 24.7% और 60 साल से अधिक उम्र के 9.4% लोग संक्रमित हैं। कुल संक्रमित लोगों में पुरुषों का प्रतिशत 78 है और महिलाओं का प्रतिशत 22 है। इस बीच गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कोविड-19 के मद्देनजर पैदा सूरते हाल में मदद के लिए बनाए गए केयर फंड में अभी तक 204 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि जमा की जा चुकी है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …