Breaking News

कुशेश्वरस्थान बीडीओ नशे में गिरफ्तार, सरकारी आवास पर छलका रहे थे जाम

डेस्क : दरभंगा में कुशेश्वरस्थान बीडीओ को नशे की हालत में उनके सरकारी आवास से रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। लगातार शिकायत मिल रही थी कि बीडीओ अक्सर शराब का सेवन करते हैं और नशे में लोगों से दुर्व्यवहार भी करते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कुशेश्वरस्थान के बीडीओ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह रविवार देर शाम से ही अपने सरकारी आवास पर शराब का सेवन कर रहे थे जिसकी सूचना वरीय अधिकारी को मिली। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में बीडीओ नशे में दबोच लिए गए।

फाइल फोटो

दरभंगा एसएसपी बाबू राम के निर्देश पर बिरौल अनुमंडल के डीएसपी दिलीप कुमार झा ने कार्रवाई करते हुए कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष मनीष कुमार को गिरफ्तारी का आदेश दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष को बीडीओ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह नशे की हालत में मिले, जिन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। बीडीओ का मेडिकल जांच बिरौल अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया। हालांकि बाद में उन्हें थाना पर से ही जमानत दे दिया गया।

मालूम हो कि प्रदेश में शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद बीडीओ नशा कर रहे थे। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही बीडीओ को थाने से ही जमानत दे दिये जाने की सूचना है। इस संबंध में दरभंगा के एसएसपी बाबूराम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …