Breaking News

एमएल एकेडमी में सुरक्षा मानकों से लैस डमी आदर्श मतदान केंद्र का हुआ उद्घाटन

देखें वीडियो भी….

दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के दौरान मतदान केंद्रों पर की जाने वाली व्यवस्था को प्रदर्शित करते हुए एम.एल. एकेडमी में डमी आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया, जिसका उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन

डमी मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी थर्मल स्कैनर एवं मतदाताओं को दिए जाने वाले ग्लव्स को लेकर बैठा था, उसके पास सैनिटाइजर भी था, जिससे मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज करके एवं थर्मल स्क्रीनिंग करके मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मतदाताओं की कतार में लगने के लिए 6 फीट की दूरी पर घेरा बनाया गया है। मतदान केंद्र के अंदर सभी मतदान कर्मी एवं पीठासीन पदाधिकारी पीपीई किट्स में मौजूद थे। यह दृश्य अंतिम घंटे के मतदान का दृश्य था।

डमी मतदान केंद्र

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने द्वितीय मतदान अधिकारी से मतदान के दौरान किए जाने वाले कार्य के संबंध में जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस बार कोविड गाईडलाइन के अनुसार कोविड-19 का अंतिम समय में मतदान होगा और उस दौरान सभी मतदान कर्मी पीपीई किट्स में रहेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा एवं अन्य

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री मनेश कुमार मीणा, सहायक समाहर्ता सुश्री प्रियंका रानी, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) श्री अखिलेश प्रसाद सिंह, उप निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीपीओ आई.सी.डी.एस श्रीमती अलका आम्रपाली एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *