दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के लिए डीएमसीएच के ऑडिटोरियम में सेक्टर पदाधिकारियों,भीभीटी,भीएसटी, एसएसटी, एफएसटी, एईओ एवं ए टी के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा कि जिन्हें जो दायित्व दिया गया है, वे अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह से करें। किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। इस चुनाव को पूरा देश एवं दुनिया देख रहा है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र से संबंधित जो भी सूचना देनी है, वह सूचना ससमय दे दें, यदि आपके द्वारा पूर्व में कोई सूचना नहीं दी जाती और मतदान के दिन किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है तो इसके लिए आपको पूर्णतः जिम्मेवार माना जाएगा।

कोविड-19 के लिए जारी गाईडलाइन का मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत अनुपालन कराना तथा मतदान के लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित कराना, एक्स्ट्रा ईभीएम को ले जाना एवं मतदान केंद्र पर ईभीएम खराब होने की स्थिति में ईभीएम ठीक करना, यदि ठीक करने नहीं आता हो तो खराब ईभीएम रिप्लेस करना, इन सबों की बारीकी से जानकारी प्राप्त कर लें। ईभीएम खराब होने पर उसके किस पार्ट को अलग करके कैसे बदला जाएगा, ईभीएम के विभिन्न पार्ट को कैसे जोड़ा जाएगा, सीयू का बैटरी डिस्चार्ज हो गया हो, तो बैटरी कैसे रिप्लेस किया जाएगा, इन सबों की अच्छी जानकारी सेक्टर पदाधिकारी को होनी चाहिए। उन्हें ईभीएम को कैसे ले जाना है, रिप्लेस ईवीएम को कैसे लाना है, कहां रखना है, इन सबों के संबंध में बारीकी से जानकारी दी गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी पुलिस पदाधिकारी सेक्टर पदाधिकारी एवं विभिन्न टीमों के साथ लगाए गए हैं, वे अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से समझ ले और पूरी संजीदगी से अपनी ड्यूटी करें। उन्होंने एसएसटी(फ्लाइंग स्क्वायड टीम) एवं एफएसटी को आज ही से चेकिंग शरू कर देने का निर्देश दिया ।

खासकर एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) को कहा गया कि जहां भी चेकिंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, वहां सभी वाहनों की गहन जांच की जाए। जांच में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए और प्रतिदिन जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए और जांच प्रतिवेदन नील न हो, इस पर पूरा ध्यान देंगे।

नोडल पदाधिकारी व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग देवानंद शर्मा द्वारा इसके उपरांत सभी को व्यय लेखा से संबंधित जानकारी दी गई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !