Breaking News

आठ सदस्यीय केन्द्रीय टीम ने लिया दरभंगा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा

डेस्क : आठ सदस्यीय केंद्रीय टीम ने शनिवार को जिले में बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लिया। टीम के सदस्य अलग-अलग ग्रुपों में बंटकर सुबह करीब 11 बजे जिला अतिथि गृह से निकले। उन्होंने मनीगाछी, अलीनगर, तारडीह, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, बिरौल, सिंहवाड़ा, हनुमाननगर आदि प्रखंडों में बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से बाढ़ राहत राशि और बाढ़ के दौरान चलने वाले सामुदायिक किचेन की जानकारी ली। कई लोगों ने अब तक राहत राशि नहीं मिलने की शिकायत की। टीम के सदस्यों ने स्कूलों में पहुंचकर सामुदायिक किचेन में कितने लोगों ने भोजन किया, इसका भी आंकड़ा लिया।

प्रखंड प्रशासन से यह भी जानकारी ली कि अब तक कितने लोगों को बाढ़ राहत की राशि मिली है। बाढ़ के दौरान चली स्वास्थ्य सेवा के बारे में भी जानकारी ली।

बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, सदर एसडीओ राकेश गुप्ता और जिला व प्रखंड के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …