Breaking News

लनामिविवि अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

डेस्क : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के मौजूदा युग में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में सक्रिय होना महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह हमें जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन की सीख देते हुए कैरियर की बुलंदी को हासिल करने का मार्ग प्रशस्त करता है। लेकिन आजकल खेलकूद की गतिविधियां जिनके लिए आयोजित की जाती हैं उसमें उनकी असंतोषजनक भागीदारी अत्यंत चिंता का विषय है।

उक्त बातें कुलसचिव ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) टूनार्मेंट का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खेल व संस्कृति से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी काफी कम देखी गई है। यह अच्छी बात नहीं है। इस मौके पर क्रीड़ा परिषद् के अध्यक्ष डॉ. सुनील दास ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार प्रसाद ने कहा कि सफल जीवन के लिए खेल व शिक्षा दोनों जरूरी है। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सचिव डॉ. कौशल किशोर ठाकुर ने किया। आइक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा के संचालन में आयोजित उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। जबकि टूनार्मेंट का आगाज प्रधानाचार्य एवं कुलसचिव के बीच शुभारंभ मैच खेलकर किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र झा ने किया।

कार्यक्रम में वरीय शिक्षक डॉ. अशोक कुमार झा, डॉ. बाल गोविंद ठाकुर, डॉ. हरिश्चंद्र झा, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. अजय कुमार ठाकुर, डॉ. निधि झा, डॉ. अभय कुमार झा, कुमार राजर्षि, छात्र संघ के उत्सव पराशर, राधेश्याम झा, अनुपम कुमार झा, जरीना खातुन आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …