Breaking News

कजरी महोत्सव का आयोजन, मणिकांत झा रचित ‘कजरीमणि’ का लोकार्पण

डेस्क : दरभंगा के महाराजा महेश ठाकुर मिथिला महाविद्यालय के सभागार में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मणिकांत झा रचित ‘कजरीमणि’ और बाबू साहब चौधरी के नाटक ‘कुहेस’ के तीसरे संस्करण का लोकार्पण किया गया।

दोनों पुस्तकों का लोकार्पण करते हुए राजनीति शास्त्र के विद्वान डॉ. जितेंद्र नारायण ने कहा कि मधु ऋतु उत्सव के प्रतीक कजरी महोत्सव में कजरीमणि के साथ कुहेस के तीसरे संस्करण का लोकार्पण अत्यंत आनंददायक है।

इस मौके पर एमएलएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार झा, डॉ. मुनेश्वर यादव, डॉ. जयप्रकाश चौधरी जनक, विद्यापति चौधरी, जीवकांत मिश्र, हीरा कुमार झा आदि ने विचार रखे। वहीं कजरीमणि पुस्तक से गायक कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किये। जिनमें डॉ. ममता ठाकुर, डॉ. केदारनाथ कुमार, दीपक कुमार झा, डॉ. सुषमा झा, जानकी ठाकुर आदि शामिल हैं। संगत कलाकारों में अजय कुमार सुमन, अर्जुन कुमार झा, अशोक कुमार झा आदि शामिल थे।

मणिकांत झा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार झा, शिव शंकर चौधरी, विजय कांत झा, प्रवीण कुमार झा, विष्णु कुमार झा, राकेश कुमार मिश्रा, सुभाष चौधरी, डॉ. उदय कांत मिश्र, डॉ. गणेश कांत झा, चन्द्रशेखर झा बूढ़ा भाई, विनोद कुमार झा, नीलम झा आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …