डेस्क : मुजफ्फरपुर जिले के फकुली में वाहन जांच के दौरान 18 लाख रुपये नकद मिलने के बाद दरभंगा के ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार के दरभंगा व पटना स्थित आवास पर मुजफ्फरपुर पुलिस की छापेमारी में 49 लाख रुपये नकद और मिले।

दरभंगा के बरहेत्ता लहेरियासराय स्थित किराये के मकान से 49 लाख रुपये मिले। इसके अलावा प्रॉपर्टी से संबंधित कागजात भी मिले हैं। पुलिस ने अभियंता के लैपटॉप को भी जब्त किया है। अबतक अभियंता के पास से कुल 67 लाख रुपये नकद बरामद हो चुके हैं। रविवार शाम तक पुलिस तफ्तीश जारी रही।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

एसएसपी जयंतकांत के निर्देश पर एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने टीम के साथ शनिवार देर रात अभियंता के दरभंगा स्थित निजी आवास पर छापेमारी की। वहां से 49 लाख रुपये कैश और प्रॉपर्टी के कागजात जब्त किये गये। इसके बाद पूछताछ की गई। पता लगा कि इंजीनियर का पटना के जगदेव पथ और वेटनरी कॉलेज के समीप दो फ्लैट हैं। वहां भी टीम ने रेड की। लेकिन, वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ। वेटनरी कॉलेज रोड स्थित फ्लैट पर पुलिस को सिर्फ उनकी पत्नी मिलीं। पुलिस टीम ने अभियंता के खगड़िया स्थित पैतृक घर पर भी तलाशी अभियान चलाया। यहां से टीम खाली हाथ लौटी।

इधर, एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि अधीक्षण अभियंता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इनकम टैक्स और इओयू की टीम एसओपी के अनुसार जांच कर रही है। बरामद कैश अभी पुलिस के पास ही है। जांच पूरी होने के बाद इसे ईओयू के हवाले किया जाएगा।पुलिस ने जब दरभंगा स्थित इंजीनियर के क्वार्टर पर छापेमारी की तो कमरे में एक शेफ मिला। इसकी चाबी लेकर खोला गया। इसी में से कैश बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि अवैध तरीके से अर्जित किये गए रुपये को वह शेफ में रखता था।कुढ़नी थाने पर आयकर और आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पहुंचकर अधीक्षण अभियंता से पूछताछ शुरू की।

मुजफ्फरपुर के एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रॉपर्टी के कागजात की स्क्रूटनी की जा रही है। इसमे जमीन के कुछ कागजात मिले हैं। अन्य की जांच चल रही है। पूछताछ में अभियंता ने बताया है कि वह दरभंगा से कैश लेकर पटना अपने आवास पर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे रास्ते में पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि रुपये किस मद के थे। इसके बारे में अभी जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर पूछताछ जारी है।पुलिस को आशंका है कि ये रुपये अवैध तरीके से कमाये गये थे। अभियंता ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर रखी है। इसका पता किया जा रहा है। उसके बैंक एकाउंट के बारे में भी पता लगा है। खातों का ब्योरा खंगाला जा रहा है।

एएसपी वेस्ट ने बताया कि उसकी पत्नी और रिश्तेदारों के भी बैंक एकाउंट खंगाले जाएंगे। अवैध रुपये का पता लगने पर उसे आर्थिक अपराध इकाई की टीम जब्त करेगी।शनिवार पूरी रात इंजीनियर से पूछताछ की गई। इसमें उसकी तबीयत बिगड़ गयी। फिलहाल कुढ़नी थाने पर उसका इलाज किया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार और चालक सरोज सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। लगातार पूछताछ जारी है।बता दें कि एसएसपी को ढाई करोड़ रुपये ले जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर एएसपी वेस्ट ने टीम के साथ शनिवार को नाकेबंदी की।

दरभंगा की तरफ से पटना जाती बिहार सरकार लिखी स्कार्पियो को फकुली चेकपोस्ट के पास रोका गया। तलाशी लेने पर डिक्की में रखे बैग से 18 लाख नकद मिले। गाड़ी में ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा में कार्यरत अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार और सरोज सिंह मौजूद थे। दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद इनकम टैक्स और इओयू की टीम को सूचना दी गयी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !