चकरनगर / इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : विगत 27 वर्षों की भांति इस वर्ष भी गांव गौहानी में श्री नरसिंह मंदिर पर शरद कालीन मेला श्री रघुवीर सिंह चौहान की याद में आयोजन लगनता, शालीनता और भावुकता के साथ किया जा रहा है। जिसमें श्री मथुरा वृंदावन धाम से पधारे रासलीला करने वाले मनोहारी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक और आकर्षक चल रहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
राज्यपाल द्वारा सम्मानित प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं भागवत प्रवक्ता डॉ0 ब्रह्म कुमार मिश्र ने बीते दिवस मेला में उपस्थित होकर महारास लीला में ठाकुर बॉकेविहारी की आरती उतार कर शुभारंभ किया। इस मेला का आयोजन करने वाले स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह चौहान उर्फ मंत्री जी को याद किया गया।

इस अवसर पर उनकी कर्तव्य परायंणता और निष्ठा जो गांव के विकास और मेला से संबंधित थी उस पर भी आचार्य जी ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष स्वयंवर सिंह व मेला मालिक मनवीर सिंह चौहान ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर महारासलीला व मेला में पधारें मेला की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !