दरभंगा : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ‘‘मिशन दिवाली’’ तथा वर्ष 2016-17, 2017-18 एवं 2019-20 में प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध आवास की पूर्णत एवं निबंधन/जियो टैगिंग की दैनिक प्रगति कई प्रखण्डों में अत्यंत खराब पाये जाने के चलते संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं ग्रामीण आवास सहायकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसमें बहादुरपुर, बेनीपुर, बिरौल, दरभंगा सदर, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, हनुमाननगर, हायाघाट, केवटी, मनीगाछी, सिंहवाड़ा एवं तारडीह प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के नाम शामिल है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का तीव्रगति से क्रियान्वयन करने हेतु ग्रामीण आवास सहायकों की नियुक्ति की गई है, लेकिन कतिपय ग्रामीण आवास सहायकों द्वारा आवंटित कर्त्तव्यों के निर्वह्न में दिलचस्पी नही ली जा रही है। दिनांक 15.10.2019 को जिलाधिकारी, दरभंगा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा किया गया था, जिसमें कई प्रखण्डों में आवास योजना की प्रगति काफी खराब पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा ऐसे ग्रामीण आवास सहायकों को चिन्ह्ति कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश दिया था। उक्त के आलोक में उप विकास आयुक्त, दरभंगा द्वारा खराब प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण आवास सहायकों को चिन्ह्ति कर उनसे स्पष्टीकरण पूछा है और उनके 15 दिनों तक के मानदेय भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है।

उन ग्रामीण आवास सहायकों में विजय कुमार, नदैय, संजित कुमार, गौड़ा मानसिंह, विजय कुमार चौधरी, सारामहम्मद, धनंजय कुमार, कंशी, पुस्कर चौधरी, माधोपट्टी, मो. नजरे आलम, नरसारा, मोती लाल किस्कू, सिनुआरा, चन्दा कुमारी, नैयात छतौना, मो. सदाकत, कुमौल ढंगा, किशोर कुमार मल्लिक, बाथो रढि़याम, मनीष कुमार, देवराम अमैठी/सझुआर, अभय कुमार गुप्ता, गणेश बलौन बलनी, प्रकाश कुमार, महिनाम, तिलकेश्वर पासवान, नावादा, पप्पु कुमार, पोहद्दी, रमण कुमार चौधरी, रमौली, प्रवीण कुमार, गरौल, पंकज कुमार साफी, हनुमाननगर, नागेश्वर यादव, ब्रहमपुर पश्चिमी, मनोज कुमार, ब्रहमपुर पूर्वी, मुकेश ठाकुर, रेवढ़ा, रविन्द्र नाथ, जागियारा, कमलेश पंडित, राढ़ी दक्षिणी, मो. एकवाल, सहसपुर, मो. एकवार, करवा तरियानी, रविन्द्र साफी, माधोपुर बसतवारा, मनोज कुमार शर्मा, भराठी, श्रवण कुमार, भरहुल्ली, बजरंगी राय, सढ़वारा, सतयजित कुमार, कलिगाँव/कटका, मो. सदाफ, टेकटार, शिशिर कुमार, शंकरपुर, बबलू कुमार गुप्ता, हरपुर, आशुतोष चौधरी, रामपुरा एवं मुकेश रजक, सिमरी के नाम शामिल है।

सभी आवास सहायकों को 24 घंटे के अंदर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से तथ्यात्मक, सकारण स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !