दरभंगा : पुलिस निरीक्षक सह विश्वविद्यालय थानध्यक्ष, थाना में पदस्थापित चार पुलिस कर्मी समेत अन्य 6 लोगों के विरुद्ध बुधवार को सीजेएम दरभंगा की अदालत में एक अपराधिक मामला संस्थित कराई गई है।

नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर निवासी श्रवन साह ने अपने परिवाद पत्र में आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष, चार सिपाही और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालूघाट निवासी रवि साह, अनिल साह, राहूल साह और विक्की कुमार 12 मई को दिन के 12 बजे पीड़ित अभियोगी की पत्नी पिंकी देवी 26 वर्ष को घर में से झोंटा पकड़कर खींचते हुए सभी मिलकर मारपीटकर बेनग्न कर थाना की जीप पर विश्वविद्यालय थाना ले आई। जब पुलिसिया ज्यादती से आक्रोशित मुहल्ले वालों ने प्रतिरोध जताई, तो थानाध्यक्ष ने एक घंटे बाद उसे छोड़ देने कि बात कही, परन्तु नहीं छोड़ा। जब सूचक ने मंगलवार को विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष से पूछताछ किया, तो उसने गाली देते हुए मारपीट किया। घटना के चौथे दिन भी अभियोगी की पत्नी पिंकी लापता है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सीजेएम राजकुमार चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमां सं.671/19 संस्थित करते हुए जांच हेतु स्वंय की अदालत में रखा है। अब इसकी सुनवाई 1 जून को अदालत में होगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !