Breaking News

दो बहनों की शादी में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से 5 महिला समेत 6 घायल

दरभंगा / कुशेश्वरस्थान : एक शादी समारोह में जयमाल के दौरान गोली चलने से पांच महिला सहित 6 लोग घायल हो गये हैं। मामला नारायणपुर गांव का है। सभी घायलों का ईलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है, जबकि दो महिलाओं को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। गोली चलने के कारण शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना बीती रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के संजय पासवान के दो बेटी देवता कुमारी एवं आरती कुमारी की शादी थी। शादी कुशेश्वरस्थान थाना के सन्हौली एवं सिंधिया थाना के कैवलाशी गांव में तय हुई थी। 14 मई की देर शाम सन्हौली एवं कैवलाशी गांव से धूमधाम के साथ दोनों बाराती नारायणपुर गांव पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों बाराती को नाश्ता पानी करा कर वर-वधू के साथ जयमाल की रस्म शुरू की।

इसी दौरान एक युवक ने अवैध हथियार से शौकिया फायरिंग शुरू कर दी। जिससे अजय पासवान की पत्नी 46 वर्षिया बुच्चीदाय देवी, देव नारायण पासवान की पत्नी 50 वर्षिया सुकनी देवी, सत्यनारायण पासवान के पुत्र 37 वर्षीय दीपक पासवान, विपत पासवान की पत्नी 58 वर्षीय विमला देवी, जय देव पासवान के पुत्र 44 वर्षीय संजय पासवान तथा राम पुकार ठाकुर की पत्नी दाना देवी को गोली लग गई। घटना के बाद शादी के इस खुशी के वातावरण में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सभी घायलों को लोग ईलाज के लिए ले गये। इधर आनन-फानन में शादी की रस्म पूरी कर दोनों बाराती वापस लौट गए।

कुशेश्वरस्थान पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भगवान दास ने बताया की नारायणपुर गांव के दो घायल महिला रात में ईलाज के लिए आयी थी। दोनों घायल महिला की स्थिति गंभीर रहने के कारण दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए भेजा गया। किन्तु वहां कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *