दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित बाकरगंज जामा मस्जिद के सचिव और व्यवस्थापक पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें तब्लीगी जमात के मरकज को ठहराने और इसकी सूचना प्रशासन को नहीं देने का आरोप लगाया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
थानाध्यक्ष एचएन सिंह के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी में मस्जिद के सचिव डॉ. सालीन और व्यवस्थापक मो. जैफी पर दस विदेशी लोगों सहित दो गाइड को ठहराने का आरोप लगाया गया है। सभी लोग 27 फरवरी से 20 मार्च तक यहां ठहरे थे। इस मामले की जांच में सीआइडी, एसआइटी और एटीएस की टीम जांच में जुटे थे। इस दौरान पता चला कि सभी लोगों को मस्जिद में ठहराया गया था।

इधर, एसएसपी बाबू राम ने बताया कि सूचना नहीं दिए जाने के कारण लहेरियासराय थाना में कोरोना एक्ट धारा 54 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि, 23 दिनों के अंदर सभी विदेशी लोग कहां-कहां ठहरे थे और किनके-किनके संपर्क में थे, यह पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी विदेशी लोगों की पहचान कर ली गई है। सभी का वीजा रद्द हो, इसकी अनुशंसा की जाएगी।

साथ ही उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे करने को कहा है। अगर कहीं से भी विदेशी लोगों के ठहरने की जानकारी मिले तो उसका 24 घंटों के अंदर सत्यापन करने को कहा है। इसमें अगर कोई मदद करने से इन्कार करेगा तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील कर कहा है कि अगर कोई विदेशी लोगों के संपर्क में आए हैं तो वे जिला मुख्यालय अथवा थाना से संपर्क करें। ताकि, उनकी स्क्रीनिंग कराई जा सके। इससे अन्य लोग भी सुरक्षित हो सकते हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !