राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
उत्तर प्रदेश में महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के दिन भी बैंक खुले रहेंगे। 6 अप्रैल और 10 अप्रैल की छुट्टियों को यूपी सरकार ने रद्द कर दिया है। दरअसल, कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते योगी सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं का लाभ राज्य के लोगों को मिले, इसके लिए सरकार ने इन दोनों दिन बैंकों को खुला रखने का निर्णय लिया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। उन्होंने कहा है कि 6 अप्रैल को महावीर जयंती और 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टियां घोषित हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूर्ण लॉकडाउन की स्थिति में राज्य सरकार डीबीटी के माध्यम से किसानों व गरीबों के लिए घोषित आर्थिक पैकेज का पैसा लाभार्थियों के खाते में भिजवा रही है। ऐसी स्थिति में सभी डीएम व मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी अपने-अपने जिलों में बैंक व कोषागार खुलवाने का निर्देश दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !