डीएम से सूचनाएं मांगने के स्थान पर समितियों से मांगी जाए
राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को मदद के लिए प्रदेश स्तर पर बनाई गई कमेटी की तर्ज पर जिला स्तरीय कमेटी बनाकर लोगों की मदद की जाए। मुख्य सचिव मंडलायुक्त, डीएम व पुलिस अधिकारियों से शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह बातें कहीं।उन्होंने कहा कि विभिन्न सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए डीएम से मांगने के स्थान पर इन समितियों के अध्यक्षों व जिलास्तरीय अधिकारी से प्राप्त करें। हर जिले में एक अत्याधुनिक एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसमें पर्याप्त संख्या में लैंडलाइन, इंटरनेट, कम्प्यूटर, टेलीविजन आदि की व्यवस्था की जाए। इसमें तीन शिफ्टों में सभी आवश्यक विभागों के अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए और 24 घंटे सातों दिन चले। चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए आयुष विभाग, सेना एवं स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की सूची बनाकर उन्हें जरूरी प्रशिक्षण देकर उनकी सेवाएं भी ली जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दशा में कोई सामाजिक धार्मिक आयोजन न होने दें, जिसमें भीड़ इकट्ठा हो।
धर्म गुरुओं से धार्मिक कार्य अकेले अपने घरों में ही करने के लिए अपील की जाए। स्वयंसेवियों की जरूरत को देखते हुए युवक मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी व एनजीओ के साथ शिक्षण संस्थाओं के सहयोग लिए जाएं। इनका सहयोग ‘डोर स्टेप डिलीवरी के लिए भी लिया जा सकता है। जनसामान्य द्वारा ऐसे मास्क का प्रयोग किया जाए जो धुलाई योग्य हो और उसका पुनः उपयोग किया जा सके। ऐसे मास्क को महिला स्वयं सहायता समूहों, कारागारों व एमएसएमई से कम मूल्य पर बनवाया जा सकता है। सभी व्यक्तियों विशेषकर वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं व बच्चे जो होम क्वारंटीन में रहने वालों के लिए जरूरी सुविधाएं दी जाएं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !